आगरा: शादी समारोह में गए दो युवकों के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट जिला अस्पताल में इलाज जारी
Agra, Agra | Apr 18, 2024 थाना मलपुरा क्षेत्र के रहने वाले 2 युवक थाना सैयां क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों को लाठी डंडों से जमकर पीटा गया है। दोनों युवक घायल हो गए, घायल अवस्था दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है।