बेरमो: बोकारो जिला डेकोरेशन समिति ने आयोजित की इफ्तार पार्टी
Bermo, Bokaro | Apr 5, 2024 अग्रवाल मेंरिज हाल में बोकारो जिला डेकोरेशन समिति द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिले भर के डेकोरेशन समिति के सदस्य एक साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इफ्तार पार्टी के अवसर पर शामिल लोगों ने देश की कुशलता की कामना को लेकर प्रार्थना की। इस कार्यक्रम के आयोजन में क्षेत्र के आसपास के डेकोरेशन समिति सदस्य शामिल थे।