बेरमो: नहीं रहे सूबे के प्रथम उर्जा मंत्री लालचंद महतो, रांची में हुआ निधन
Bermo, Bokaro | Apr 5, 2024 सूबे के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का निधन हो गया। पूर्व से और अस्वस्थ चल रहे थे। रांची के लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में गिर गए थे। बेहोशी की हालत में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि लालचंद महतो डुमरी विधानसभा से तीन बार विधायक बने थे।