बेरमो: ढोरी ग्राउंड के पास लहूलुहान अवस्था में मिला एक युवक, जांच में जुटी पुलिस
Bermo, Bokaro | Apr 4, 2024 बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढोरी ग्राउंड में एक युवक लहूलुहान मूर्छित अवस्था में मिला। स्थानीय लोग उपचार हेतु अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो ले गए जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बोकारो रेफर कर दिया। युवक की पहचान सेंट्रल कॉलोनी मकोली निवासी स्वर्गीय दिनेश नोनिया के 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।पुलिस जांच में जुटी है।