बेरमो: फुसरो में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ हुआ संपन्न, शांति कुंज हरिद्वार की टोली ने दी विदाई
Bermo, Bokaro | Apr 4, 2024 फुसरो स्थित राजेंद्र स्मृति भवन में आयोजित 24 कुंडीय राष्ट्रीय जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ को हवन पूजन कर पूर्णाहुति के साथ संपन्न कराया गया। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं युवतियां हवन पूजन में शामिल हुए। गायत्री परिवार की ओर से शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने विदाई दी। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मुख्य रूप से उपस्थित थे।