हिसुआ: धमौल बेलदारी गांव में किशोर का शव मिला, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
Hisua, Nawada | Jun 3, 2026 नवादा जिले में एक 11 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। परिवार ने किशोर की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के धमौल बेलदारी गांव से बुधवार को सामने आई।