सीतापुर: किशुनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने घर के छप्पर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में रहने वाली एक महिला ने सन्दिग्ध अवस्था के चलते अपने घर के छप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर शव भेज कर दिन रविवार को पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।