गोरखपुर: अस्पताल में प्रसूता की मौत, आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर किया हंगामा
गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद गुरुवार रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर PM को भेज दिया।जानकारी के अनुसार,हरसेवकपुर नंबर दो (चौहान टोला) निवासी आकाश चौहान की पत्नी करिश्मा चौहान (24) गर्भवती थीं।और अस्पताल में भर्ती कराया गया था।