गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन स्टेडियम में रविवार पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन के पश्चात आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिला कृषि विभाग की ओर से प्रस्तुत झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल की झांकी को द्वितीय और परिवहन विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।