BIG BREAKING | श्रीगंगानगर
चोर का ‘यू-टर्न’, कल चोरी हुई स्कूटी आज गांधी पार्क के पास वापस छोड़ गया
श्रीगंगानगर के डी ब्लॉक स्थित गांधी पार्क के पास से कल चोरी हुई स्कूटी आज उसी इलाके में लावारिस हालत में वापस मिल गई। हैरानी की बात यह रही कि स्कूटी चुराने वाला चोर उसे वापस छोड़कर फरार हो गया।
घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना एक तंज भरा संदेश— “कानून को शेम, चोर को धन्यवाद!” सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चोर के इस अजीब कदम पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 30, 2026