ललितपुर: जाखलौन स्थित कुएं में खून से लथपथ मिले नीलू कुशवाहा की मौत के मामले में सदर विधायक ने परिजनों से की मुलाकात
बीते लगभग चार दिन पूर्व जाखलौन से बारौद जाने वाली सड़क किनारे स्थित एक कुएं में कस्बा निवासी एक युवक का शौक संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ अवस्था में मिला था।उक्त मामले में मृतक के परिजनों ने उसके साथियों पर हत्या के आरोप लगाए थे।मामले को लेकर जानकारी मिलने पर सदर विधायक रामधन कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।