दरभा: कांगेर वैली में दिखा नन्हा शिकारी टिकेल्स ब्लू फ्लाईकैचर, नीली काया और सुरीली आवाज से होती है पहचान
Darbha, Bastar | May 16, 2026 बस्तर का कांगेर वैली नेशनल पार्क इन दिनों नन्हे मेहमान टिकेल्स ब्लू फ्लाईकैचर को लेकर चर्चा में है। अपनी चमकीली नीली रंगत और मधुर आवाज के लिए मशहूर यह पक्षी जैव विविधता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस पक्षी का गाना केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि इसके संचार का भी सशक्त माध्यम है।