अकबरपुर: जिलाधिकारी ने जिला आजीविका मिशन की बैठक की, लखपति दीदी योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में माती सभागार कलेक्ट्रेट में जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं तथा लखपति दीदी कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।