शामली: शामली में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी, 318 वाहनों के काटे गए चालान
Shamli, Shamli | Apr 18, 2026 शनिवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में एसपी के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुल 318 वाहनों का चालान काटा गया। विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।