होशंगाबाद नगर: ग्वालटोली में भारतीय सेना में ट्रेनिंग पूर्ण कर लौटने पर विशाल सिंह का लोगों ने किया स्वागत,निकाली वाहन रैली
नर्मदापुरम के ग्वालटोली में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे भारतीय सेना में ट्रेनिंग पूर्ण कर लौटने पर विशाल सिंह बघेल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया इस दौरान क्षेत्र में विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे वाहन रैली के दौरान क्षेत्र में जगह जगह लोगों ने स्वागत सम्मान किया गया।