शाहजहांपुर। जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व गणना अभियान में शाहजहांपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर नया इतिहास रच दिया है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद ने 3 लाख 3 हजार परिवारों की स्व गणना पूरी कर प्रदेश में टॉप पोजिशन प्राप्त की। शाहजहांपुर ने दूसरे स्थान पर रहे आजमगढ़ से करीब 17 हजार की बढ़त बनाई।