डीग: डीग पुलिस की ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई, 640 वाहनों की जांच में 219 चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट में की गई कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में डीग जिला पुलिस ने शुक्रवार तड़के जिलेभर में ‘ए’ श्रेणी की विशेष नाकाबंदी अभियान चलाकर अपराधियों एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसा। सुबह 3 बजे से 6 बजे तक चले इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई।