गनाेड़ा: 13 वर्षीय बेटी के गायब होने पर पीड़ित पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए लोहारिया थाने में दी रिपोर्ट
लोहारिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से एक 13 वर्षीय नाबालिग बेटी गायब होने का मामला सामने आया हे। बुधवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पीड़ित पिता ने अपनी बेटी का अपहरण का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ लोहारिया थाने में नामजद रिपोर्ट दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हे।जांच सहायक निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह द्वारा की जा रही हे।