बिहार: पंचाने नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Bihar, Nalanda | Sep 22, 2024 नालंदा थाना क्षेत्र के मलबीघी गांव के पंचाने नदी में डूबने से रामचंद्र पासवान के 61 वर्षीय पुत्र लखपति पासवान की हुई मौत। मृतक के पुत्र ने बताया कि मेरे पिताजी चापाकल का काम करते हैं। और काम करने के लिए बकरा गए थे बकरा से आने के दौरान पंचाने नदी पर करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।