बिहार: बिहार शरीफ नालंदा जिला परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से की अपील, बकाया पैसा भुगतान का सुनहरा मौका
Bihar, Nalanda | Sep 22, 2024 बिहारशरीफ नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल दास ने वाहन मालिकों से अपील की है। कि वे परिवहन विभाग द्वारा शुरू की गई सर्वक्षमा योजना का लाभ उठाएं और अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें। इस योजना का उद्देश्य वाहन मालिकों को बकाया कर भुगतान में सहूलियत देना और अर्थदंड से मुक्त करना है। साथ ही इससे सरकारी राजस्व में वृद्धि की भी उम्मीद जताई गई है।