लखीमपुर: दो बाइकों की भिड़ंत में चुनमुनपुर गांव के बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आज सोमवार को दोपहर करीब 12:00 पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चचेरे भाई ने बताया है। कि उनके भाई राहुल वर्मा निवासी गांव चुनमुनपुर थाना क्षेत्र फरधान का निवासी था। जहां मृतक ओयल कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। जहां से घर वापस जाते समय ओयल क़स्बा स्थित मस्जिद के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।