चर्चित विनीत हत्याकांड में पलामू पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में डीएसपी इंस्पेक्टर और कई थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम मामले में कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर पलामू पुलिस गंभीर है और कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।