बिदुपुर के जुड़ावनपुर गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया