दुधि: बीडर गांव में दरवाजे पर सांप ने महिला को डंसा, गंभीर हालत में रेफर, परिजनों ने सांप को पकड़कर मच्छरदानी में किया बंद
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में मंगलवार रात एक 45 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार बीडर गांव निवासी 45 वर्षीय उषा देवी पत्नी हरिराम, रात में घर के दरवाजे पर निकली थीं। इसी दौरान नाली के पास रखे पटिया के समीप पहले से छिपे विषैले सांप ने उनके पैर में डस लिया।आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।