कोरिया में तिहरा हत्याकांड, धारा 163 लागू
कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान फॉर्च्यूनर वाहन में आग लगा दी गई, जिससे एक की मौके पर मौत हुई जबकि दो अन्य घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#KoreaMurderCase #BharatSinghGeharwar
#BreakingNews #ChhattisgarhNews
#SandMiningDispute