बेलागंज थाना क्षेत्र के काली मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना रात करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। मारपीट के दौरान युवक को गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बोलने की स्थिति में भी नहीं था। घायल युवक की पहचान सरैया गांव निवासी रजनीश कुमार बताया जाता है