बरियारपुर: आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजमिस्त्रियों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
मंगलवार को 12:00 आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के चयनित 35 राज्य मिस्रियों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर मुंगेर विश्वजीत कुमार तिवारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राप्त कर राजमिस्त्री आपदा संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे। और अपने क्षेत्र में इसकी जानकारी लोगों को देंगे।