महसी: पैसा मांगने पर रायगंज प्रधान पर हुआ हमला, मुकदमा दर्ज, आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगंज ग्राम पंचायत के प्रधान शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मकान निर्माण में सटरिंग लगाने के लिए रामपुर धोवियाहार गांव निवासी हैदर अली को 10 हजार रुपए दिए थे। लेकिन उन्होंने काम नहीं किया। लिहाजा दूसरे से काम पूरा करवाया गया। दिए गए रकम को मांगने पर हैदर अली गली गलौज करते हुए हमलावर हो गए।