पट्टी: पट्टी कस्बे में चोरों का आतंक, लगातार वारदातों से लोगों में दहशत, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
पट्टी कस्बे में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से महिला की साइकिल चोरी होने के बाद एक बार फिर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।कोटियार गांव निवासी बिंदु वर्मा अपने बेटे के साथ सीएचसी पट्टी में दवा लेने पहुंची थी। अस्पताल प