बाड़ी: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने पिता-पुत्री को कुचला, पिता की मौके पर हुई मौत, बेटी को हायर सेंटर किया गया रैफर
Bari, Dholpur | Apr 26, 2026 बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र स्थित कच्चा मठ सुरोठी गांव में धनोरा रोड पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। जहां सड़क किनारे पैदल बाड़ी की ओर जा रहे पिता-पुत्री को पीछे से आ रहे मिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। इस घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित