मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में छत से गिरकर वृद्ध हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
एलाऊ क्षेत्र के ग्राम बिरतिया निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र श्री राम बुधवार को लगभग 12 बजे छत पर टहलने के लिए गए हुए थे। वही अचानक से छत से गिर गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अनन-फानन में परिजन वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन वृद्ध के शव को घर ले गए।