अनूपपुर: जिला पंचायत सभाकक्ष में स्व-सहायता समूहों को दी गई वित्तीय साक्षरता की जानकारी
जिला पंचायत सभाकक्ष में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग के तत्वावधान में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरबीआई प्रतिनिधि राम पोरवाल ने बचत, ब्याज दर, सिबिल स्कोर, आरटीजीएस, यूपीआई भुगतान तथा डिजिटल स्कैम से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।