हिलसा: हिलसा में माता महाकाली मंदिर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, गंगा महाआरती और झांकियों ने श्रद्धालुओं का मोहा मन
Hilsa, Nalanda | Oct 18, 2026 शहर के माता महाकाली मंदिर में शनिवार की रात्रि शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मां गंगा की भव्य महाआरती, आकर्षक धार्मिक झांकियों और भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां के दर्शन कर पुण्य के भागी बने।