ऊंचाहार: पर्वत का पुरवा अरखा गाँव के पास बाइक की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पर्वत का पुरवा अरखा गाँव के पास सड़क दुर्घटना में युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से डॉक्टरों की प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।गाँव निवासी कल्लू पैदल ही खेत जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, घटना में कल्लू सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जिसे सीएचसी में स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया है