पीलीबंगा: पीलीबंगा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पीलीबंगा थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज रविवार जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने थाना क्षेत्र के एक नामजद आरोपी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उप निरीक्षक चैनदान को सौंपी गई है।