ललितपुर: पुलिस के पूछने पर अपराधी का पता बताने से नाराज दबंगों ने युवक के साथ चौबे मार्केट में जमकर की मारपीट, घटना CCTV में कैद
पुलिस द्वारा पूछे जाने पर तालाबपुरा निवासी एक अपराधी का युवक द्वारा पता बताया जाना, उक्त युवक को काफी महंगा पड़ा। युवक द्वारा पता बताने की जानकारी मिलने पर आरोपी के के साथियों ने शहर की चौबे मार्केट में सोमवार शाम के समय उसके साथ जमकर मारपीट की। वहीं उक्त घटना का CCTV मंगलवार सुबह करीबन 11:00 बजे सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित ने न्याय की मांग की है।