भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में स्टाफ संकट, मरीजों को नहीं मिल रहा समुचित इलाज
बकेवर कस्बे का 50 शैय्या अस्पताल इन दिनों स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है।अस्पताल में मात्र तीन डॉक्टर, तीन नर्स और सीमित स्टाफ के सहारे व्यवस्था चल रही है, जबकि दो चिकित्सक अवकाश पर हैं।हालात यह हैं कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ही मरीजों को इंजेक्शन व दवाइयां देनी पड़ रही हैं।अस्पताल में दवाइयों व जांचें सुविधाओं के बावजूद मरीजों को बाहर से लिखी जा रही।