मुरैना नगर: मुरैना शहर में लगातार हो रही गोवंशों की मौत का मामला प्रशासन तक पहुंचा,गौ सेवकों ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
मुरैना शहर में लगातार हो रही गोवंशों की मौत का मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। गौ सेवक रुद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नगर निगम और बिजली विभाग के खिलाफ आवेदन सौंपा है। उनका आरोप है कि विभागों की लापरवाही के कारण करंट की चपेट में आकर गोवंशों की जान जा रही हैं। गौ सेवकों ने मांग किया कि उनकी सुरक्षा के इंतजाम कराई जाएं।