पीलीभीत: बाइफरकेशन रोड पर दूसरी गाड़ी को बचाने के प्रयास में सपा नगर अध्यक्ष की कार पेड़ से टकराई
पीलीभीत। शनिवार रात वाइफरकेशन रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सामने से आ रही तेज रफ्तार एक अन्य कार को बचाने के प्रयास में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हाजी लाडले की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सपा नगर अध्यक्ष हाजी लाडले ने घटना की जानकारी दी।