बालोद: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बालोद न्यायालय का बड़ा फैसला: ग्राम बगदई के आरोपी को 20 साल का सश्रम कारावास
Balod, Balod | Apr 3, 2026 नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के गंभीर मामले में स्थानीय न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. (पॉक्सो) की अदालत ने आरोपी तेजप्रकाश किसान को विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराते हुए कुल 20 वर्ष का सश्रम कारावास सुनाया है।