मुज़फ्फरनगर: MP आवास घेराव की चर्चा, लेकिन धरना ईदगाह के पास हुआ; बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर छिड़ा विवाद, महिला आरक्षण
बीजेपी महिला मोर्चा का धरना अब विवादों में आ गया है। प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी सांसद हरेंद्र मलिक के आवास के पास बताया गया, लेकिन हकीकत में धरना प्रेमपुरी चौराहा स्थित ईदगाह के सामने, सांसद आवास से करीब 500 मीटर दूर हुआ। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन किया। वहीं विपक्ष ने इसे राजनीतिक माहौल बना रहा है।