सहारनपुर: चिलकाना थाना पुलिस ने खतरनाक कार स्टंटबाजी के आरोपी को चिलकाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
थाना चिलकाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले आरोपी को मंगलवार शाम 4:00 बजे गिरफ्तार किया है। वीडियो में आरोपी अकबर पुत्र सलीम ने स्विफ्ट कार की सभी खिड़कियां खोलकर स्टीयरिंग छोड़ दिया और गाड़ी के ऊपर बैठकर बिना ड्राइवर के लापरवाही से वाहन चलाया।