बीना: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर सवार होकर अंबेडकर तिराहे पर सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | May 26, 2026 सर्वोदय चौराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला संगठन मंत्री पीपी नायक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता बैलगाड़ी और ट्रैक्टर पर सवार होकर बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे।कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।