खालवा: खंडवा में नाबालिग को प्रताड़ित करने का आरोप, संगठन की शिकायत पर युवक पुलिस के हवाले
खंडवा में एक नाबालिग हिंदू बालिका से छेड़छाड़, प्रताड़ना और परेशान करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, युवक पर बालिका को लगातार परेशान करने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, घटना बुधवार दोपहर 1 बजे की है ।