सत्तर कटैया: बारा गांव में हुये मारपीट की घटना में जख्मी युवक ने ईलाज के बाद बिहरा थाना पहुंचकर न्याय की लगाई गुहार
बारा गांव में चार दिन पूर्व पुराने विवाद को लेकर मारपीट की घटना दो पक्षों के बीच हुई थी। मारपीट की इस घटना में जीतन कामत जख्मी हो गया था जिसका ईलाज सहरसा अस्पताल में चल रहा था। ईलाज से लौटने के बाद बिहरा थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की सारी दास्तान सुनाते हुये न्याय की गुहार लगाई है।