सत्तर कटैया: पंचगछिया निवासी सेवानिवृत्त खादी ग्रामोद्योग कर्मी यदुनन्दन सिंह का निधन, पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने जताई संवेदना
पंचगछिया निवासी सेवानिवृत्त खादी ग्रामोद्योग कर्मी सह सामाजिक कार्यकर्ता स्व. यदुनन्दन सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री सह सहरसा के भाजपा विधायक डा. आलोक रंजन ने उनके घर पहुंचकर परिवार के लोगों को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बांधा। पूर्व मंत्री ने स्व. सिंह के पुत्र पूर्व पार्षद प्रवीण आनन्द से मिलकर इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने को कहा।