टांटोटी: भूखर खेड़ा में कुएं में मिला वृद्ध का शव, सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची, शव बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा
Tantoli, Ajmer | May 5, 2026 भूखर खेड़ा में स्थित एक कुंआ में वृद्ध का शव मिलने के बाद सिविल डिफेंस की टीम ने शव को शिनाख्त के लिए विजयनगर थाना पुलिस को सौंप दिया।शव की शिनाख्त काना पिता हजारी भांबी निवासी भूखर खेड़ा के रूप में हुई।पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया,रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी।