मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के काटकूट मे राष्ट्रीय जाट महासभा द्वारा 13 अप्रैल को ऐतिहासिक जिला स्तरीय महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।संभाग अध्यक्ष अशोक मुंडेल शनिवार शाम चार बजे जानकारी देते हुए बताया कि अमर शहीद भगत सिंह के बलिदान को चिरस्थायी बनाने के लिए आयोजित इस भव्य समारोह में शहीद-ए-आजम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।