पवई: अमानगंज में 10 मई से बहेगी भक्ति की अविरल धारा, निकलेगी विशाल कलश यात्रा
Pawai, Panna | May 9, 2026 अमानगंज। मां ज्वाला की पवित्र नगरी अमानगंज में 10 मई 2026 से 18 मई 2026 तक झिरियन धाम हनुमान मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। कथा आयोजन के शुभारंभ अवसर पर 10 मई को शाम 4:00 बजे बड़े हनुमान मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।