बालोद: खुरसुनी शिविर में योजनाओं की बारिश: 461 अधिकार पत्र, 30 जॉब कार्ड, आवास-राशन कार्ड सहित 929 मामलों का हुआ निपटारा
Balod, Balod | Apr 24, 2026 गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम खुरसुनी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंचलवासियों के लिए बड़ी राहत और सौगात लेकर आया। शिविर में कुल 929 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिसमें 902 मांग और 27 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे।